फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि कब है और क्या रहेगा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है, जो 10 मार्च को 2 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को है। कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति रहेगी, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। अमावस्या पर ये योग सालों बाद बन रहा है। वहीं फाल्गुन अमावस्या के दिन साध्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। जिसमें किए गए हर काम सफलता प्रदान करते हैं फाल्गुन अमावस्या पर 'ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्' - इस मंत्र का एक माला जाप करें। मान्यता है इससे पितृ दोष का शमन होता है। फाल्गुन अमावस्या पर पशु-पक्षियों के लिए दाना डालें। ये उपाय नाराज पितरों को प्रसन्न करता है और इंसान के जीवन की परेशानी दूर होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 10 मार्च 2024 दिन रविवार को प्रातः 4 बजकर 49 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। क्योंकि अमावस्या की उदया तिथि 10 मार्च 2024 को मान्य होगी, इस लिहाज से इस दिन ही स्नान-दान किया जाएगा।
















































































Leave Your Message