पुरे देश में चुनावी हलचल तेज, चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा।

पुरे देश में चुनावी हलचल तेज़ है। वहीं पार्टियों में सीट बटवारे को लेकर कश्मकश देखने को मिल रही है। एलजेपी-रामविलास के नेता चिराग पासवान ने यह दावा किया कि, हर पार्टी उन्हें अपने पक्ष में करना चाहती है। बता दें कि चिराग को विपक्षी महागठबंधन से ऑफर मिला है। उनका ये कहना इशारा कर रहा है की वह अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। आइये जानते है की चिराग पासवान ने क्या कहा ? चिराग पासवान ने कहा, ''मैं यहां मीडिया के समूह को देख सकता हूं जो यह जानना चाहता कि मैं किससे जुड़ा हुआ हूं, तो मैं यह बताना चाहता हूं कि चिराग पासवान केवल बिहार की जनता से जुड़ा हुआ है।'' चिराग ने कहा कि हर गठबंधन चाहता है कि चिराग पासवान उनके पक्ष में रहें और ऐसा इसलिए क्योंकि लोग उनके 'बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट विजन' से प्रभावित है. जो राज्य को लंबे समय से चले आ रहे पिछड़ेपन से बाहर निकालना चाहता है। वहीं, चिराग ने यहां खुद को अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया। चिराग ने उनके खिलाफ हुई  साजिशों का जिक्र किया और कहा कि इसका लक्ष्य मेरा घर, मेरा परिवार और मेरी पार्टी को तोड़ना था, लेकिन मैंने यह दिखाया कि मैं नहीं डरने वाला। हालांकि इस दौरान वह सीएम नीतीश कुमार और अपने चाचा पशुपति कुमार पारस का नाम लेने से बचते दिखे। बता दें कि साहेबगंज विधानसभा सीट पर एलजेपी पिछले दो चुनावों से जीतती आ रही है। इस रैली के जरिए वह अपने पिता की विरासत पर दावा कर रहे हैं। चिराग पासवान ने साथ ही इस बात की घोषणा की है कि उनकी पार्टी एलजेपी-रामविलास हाजीपुर की सीट पर प्रत्याशी खड़ा करेगी जहां से रामविलास पासवान सांसद रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भतीजे के आक्रामक रुख को देखते हुए आरएलजेपी के नेता पशुपति पारस ने भी साफ कर दिया कि वह दोबारा हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे जहां से वह सांसद हैं। आरएलजेपी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल कहा कि हाजीपुर या हमारी पार्टी की बाकी चार सीटों में से किसी को भी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। हमें यकीन है कि बीजेपी हमारे दावे का सम्मान करेगी क्योंकि हम एनडीए के सहयोगी हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स