फिल्म 'शैतान' की धमाकेदार कमाई, तीसरे दिन उड़ाया गर्दा।
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की जिसका मेकर्स को अब तीसरे दिन भी उसका फायदा मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म 'शैतान' ने जबरदस्त कमाई है। इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यूज मिले हैं। फिल्म 'शैतान' ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर धमाका कर दिया है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर 'शैतान' का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।
फिल्म 'शैतान' का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 18.25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन फिल्म 'शैतान' ने 20.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद अब तक फिल्म 'शैतान' ने तीन दिनों में कुल 54 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' में काला जादू का खेल देखने को मिला। अजय देवगन और ज्योतिका फिल्म में इस काले जादू और शैतान का सामना करते नजर आए। वहीं ब्लैक मैजिक करने वाला ये शैतान कोई और नहीं आर माधवन ही हैं। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा अजय की इस साल 5 और बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। अजय देवगन की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message