आईपीएल 2024 होगा काफी खास, इस बार दिखेगा कुछ ऐसा जो पिछले '16 सीजन' में कभी भी नहीं दिखा।

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। ये सीजन क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है। एमएस धोनी एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। वहीं, कुछ टीम इस सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। वहीं, इस बार आईपीएल ऐसा कुछ देखने को मिलेगा जो पिछले 16 सीजन में कभी भी देखने को नहीं मिला था। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान बदले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस संभालेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव खेलते हुए हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपी है। ऐसे में रोहित शर्मा इस बार बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। ये आईपीएल के इतिहास में पहला मौका होगा जब टीम इंडिया का फुल टाइम कप्तान इस लीग में बतौर खिलाड़ी खेलेगा। 

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब टीम इंडिया के फुल टाइम कप्तान एमएस धोनी थे। वह आईपीएल के पहले ही सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2017 की शुरुआत में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वह इसके बाद ही आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेले थे। आईपीएल 2022 में भी कुछ मैच वह बतौर खिलाड़ी खेले थे। वहीं, धोनी के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के फुल टाइम कप्तान बने थे। उन्होंने भी भारतीय टीम का फुल टाइम कप्तान रहते हुए आईपीएल में बतौर कप्तान ही खेला था। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद भी रोहित से कप्तानी छीनी गई है। बता दें मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से कैश डील में ट्रेड किया था। इसके कुछ दिन बाद इस बात का ऐलान किया गया था कि 2024 में खेले जाने वाले आईपीएल में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स