रणबीर कपूर की अरुण गोविल ने की तारीफ, कहा कि वह हमारी संस्कृति को अच्छे से पेश करेंगे।

नितेश तिवारी की 'रामायण' की स्टार कास्ट इन दिनों लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में कई दमदार सितारे भगवान का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं पहले खबर थी कि अरुण गोविल फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभा सकते हैं। रामानंद सागर के प्रतिष्ठित टीवी शो 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अरुण गोविल ने हाल ही में रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उनके किरदार को लेकर बात की है। अरुण गोविल ने भी नितेश तिवारी की 'रामायण' और उनके किरदार पर अपना रिएक्शन दिया है। अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम रोल पर रिएक्शन दिए है। अरुण गोविल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'फिल्म के रोल हिट होंगे या नहीं वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जहां तक रणबीर की बात है तो वह एक अच्छे और मेहनती एक्टर हैं। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। हां पर मैं जितना जानता हूं उनको, वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं। वह ईमानदारी एक्टर है उनके अंदर संस्कार, संस्कृति है। मुझे लगता है वो ये रोल अच्छे से निभाएंगे।

नितेश तिवारी 'रामायण' की स्टार कास्ट, फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम तो साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं, यश को राणव के किरदार में देखा जा सकता है। इसके अलावा हनुमान के रोल में सनी देओल तो लारा दत्ता कैकेयी बनेंगी। शूर्पणखा में रकुलप्रीत सिंह दिखाई देंगी। अभी तक बचे हुए कैरेक्टर को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स