वंदे भारत एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, ग्वालियर से मुरैना आते समय ट्रेन नंदी से टकराई।  

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस 20171 हादसे का शिकार हो गई है। ग्वालियर से मुरैना आते समय ट्रेन नंदी से टकरा गई। मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक पर खंबा नंबर 1226 के 25 नंबर पर ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।गनीमत ये रही कि ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना कर दी।

आज शुरू हुईं 10 नई ट्रेनें बता दें कि आज ही पीएम मोदी ने देश को दस नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 85 हजार करोड़ रुपये की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स