विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर आयी सामने, टी20 वर्ल्ड कप से कट सकता है पत्ता। 

विराट कोहली को लेकर बेहद ही अहम खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप से उनका पत्ता कट सकता है। विराट 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे थे। टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज़ और यूएसए में खेला जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मानना है कि वेस्टइंडीज़ की स्लो पिच विराट कोहली को सूट नहीं करेंगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ कि भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को इस बात की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वह विराट कोहली यह समझाने की कोशिश करें कि युवाओं के लिए रास्ता बनाए। 

अब कोहली के पास टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए आईपीएल इकलौता ज़रिया है। अगर कोहली आईपीएल 2024 में अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टीम को आगे ले जाने के लिए ज़्यादा सूट करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिलती है या नहीं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स