मॉरीशस को भारत का समर्थन, OCI कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 मार्च को मॉरीशस में भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी के व्यक्तियों को भारत की विदेशी नागरिकता (OCI) कार्ड देने के लिए एक विशेष प्रावधान को मंजूरी देने की बात कही है। राजधानी पोर्ट लुइस में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि 'खून का रिश्ता' के संदर्भ में, जिसका मैंने पहले उल्लेख किया था, मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी सरकार ने हाल ही में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस विशेष प्रावधान के तहत भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी के मॉरीशस में रहने वाले लोग भी भारत के विदेशी नागरिक कार्ड (OCI कार्ड) के लिए पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय मूल के कई युवा मॉरीशसवासी भारत के विदेशी नागरिक बन सकेंगे और अपने पूर्वजों की भूमि से फिर से जुड़ सकेंगे।

मॉरीशस को भारत का समर्थन, इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से मॉरीशस को भारत के समर्थन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच स्थायी संबंध समृद्ध और चुनौतीपूर्ण दोनों समय में एकजुटता को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना, नया ईएमटी अस्पताल, नया सुप्रीम कोर्ट भवन, नया सौर ऊर्जा संयंत्र और कई अन्य भारत-सहायता प्राप्त विकास परियोजनाएं सभी मॉरीशस के कल्याण का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के दृश्य प्रतीक हैं। जनवरी में इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस में मॉरीशस के बड़े प्रतिनिधिमंडल के भाग लेने और हमारी जी20 की अध्यक्षता के दौरान मॉरीशस की भागीदारी इसका प्रमाण हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए 11 मार्च को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ एक आमने-सामने की बैठक की। बता दें कि वह मॉरीशस की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। हवाई अड्डे पर पूरे सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही एक स्पेशल गेस्चर के रूप में राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को एक RuPay कार्ड प्रस्तुत किया। इस साल 12 फरवरी को मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाएं शुरू की गईं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स