करिश्मा कपूर ने खोली करीना कपूर की पोल, करीना को लेकर किए खुलासे। 

कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा अक्सर साथ में नजर आती हैं। दोनों बहनें साथ में ट्रिप पर जाती हैं और ढेर सारी मस्ती करती नजर आती है। खास बात ये है कि करीना और करिश्मा दोनों ही एक-दूसरे को प्रोफेशनली सपोर्ट करती नजर आती हैं। करिश्मा कपूर जल्द ही होमी अदानिया की मर्डर मुबारक में नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान करिश्मा ने खुलासा किया है कि करीना उन्हें  परेशान करने के लिए क्या करती हैं। एक वीडियो में करिश्मा बातचीत करती नजर आ रही हैं। उनसे पहला सवाल पूछा- बचपन में ऐसी कौन-सी चीज थी जो आपकी बहन करती थी आपको इरिटेट करने के लिए? इसके जवाब में करिश्मा ने कहा- मेरी सारी जीन्स ले लेती थीं और उन्हें कभी वापस नहीं करती थी। बहन को कैसे बुली करती थीं करिश्मा- एक्ट्रेस ने जवाब दिया- ओह माई गॉड, मैं बहुत अच्छी बड़ी बहन हूं। मैंने उसे कभी बुली नहीं किया। 

मर्डर मुबारक की बात करें तो ये फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने हर किसी की अटेंशन अपनी तरफ खींच ली है। नेटफ्लिक्स ने करिश्मा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बात करती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मर्डर मुबारक के बाद करिश्मा ब्राउन में नजर आने वाली हैं। ये प्रोजेक्ट जी5 पर रिलीज होगा। ब्राउन में करिश्मा का किरदार काफी अलग होने वाला है। वो एक सिंपल और रियल महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी जो कई इमोशन्स से गुजरती है। ये एक क्राइण ड्रामा होने वाला है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स