बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कब होंगे जारी, किस वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट जाने।
बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। छात्रों को बता दें कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) इस महीने के अंत तक कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट के रिजल्ट और उसके एक सप्ताह बाद कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने की संभावना है। हालांकि, बिहार 10वीं और 12वीं के नतीजों की सही तारीख और समय पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है, और बोर्ड इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर शेयर किया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के आंसर-की जारी कर दी गई है। 12वीं कक्षा के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी गई है जबकि 10वीं कक्षा के लिए यह खुली है।
इस वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
दोनों परीक्षाओं के ऑनलाइन स्कोरकार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसे जांचने के लिए उम्मीदवारों को रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। हर साल, बीएसईबी इन रिजल्ट्स की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है, जिसमें राज्य के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, परीक्षा में जेंडर-वाइस परफार्मेंस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया, कंपार्टमेंट परीक्षा शेयर की जाती है।
















































































Leave Your Message