मुंबई ने पूरे सीजन दिखाया शानदार खेल, मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी। 

रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने विदर्भ को 169 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को रिकॉर्ड 42वीं बार अपने नाम किया है। इस फाइनल मैच के पहले दिन के खेल को छोड़ दिया जाए तो बाकी के सभी चार दिन मुंबई की टीम का दबदबा देखने को मिला। मुंबई ने विदर्भ को खिताबी मुकाबले में जीत के लिए 538 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन तो किया लेकिन वह 368 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके। मुंबई के लिए इस मुकाबले में तनुष कोटियन ने गेंद से अहम भूमिका अदा की।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस रणजी सीजन मैदान पर खेलने उतरी मुंबई की टीम का ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की थी, जबकि एक ड्रा रहा और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होने पर पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही थी जहां पर उन्होंने तमिलनाडु को पारी और 70 रनों से मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया। मुंबई के लिए रणजी के इस सत्र में सबसे ज्यादा रन भूपेन लालवानी के बल्ले से देखने को मिले जिन्होंने 10 मैचों में 39.2 के औसत से 588 रन बनाए। वहीं टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट मोहित अवस्थी ने हासिल किए जो 8 मैचों में 35 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स