गंभीर को 7 साल बाद पुरानी टीम में लौटता देख बेकाबू हुए KKR फैंस।

गौतम गंभीर IPL 2024 से पहले अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापस आ चुके हैं। इस साल गंभीर KKR के मेंटॉर के रूप में दिखाई देंगे। उनकी 7 साल बाद पुरानी टीम में वापसी हो रही है। गंभीर कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर उनकी वापसी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। गंभीर को पुरानी टीम में लौटता देख फैंस बेकाबू दिखाई दिए।  
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें KKR के फैंस गंभीर को देख बेकाबू होते दिखाई दिए। इस दौरान गंभीर को देखते ही फैंस 'जी-जी' के नारे लगाने लगते हैं, जो उनके नाम का शॉट फॉर्म है। इस दौरान कुछ फैंस पोस्टर के साथ भी दिखाई दिए। 
बता दें कि गंभीर इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मौजूद थे। वह बीते दो साल (2022 और 2023) लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर रहे। दोनों ही सीज़न में गंभीर की मेंटॉरशिप में लखनऊ प्लेऑफ में पहुंची। लेकिन अब 2024 आईपीएल से पहले उन्होंने अपनी पुरानी फ्रेंचाइज़ी केकेआर में बतौर मेंटॉर वापसी कर ली है। 
गौरतलब है कि गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला। केकेआर के लिए उन्होंने 2011 से 2017 के बीच 108 मैच खेले, जिसमें 31.61 की औसत और 124.28 के स्ट्राइक रेट से 3035 रन बनाए। अब 2017 के बाद 2024 में उनकी कोलकाता में वापसी हुई है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स