अभिषेक बच्चन ज्लद ही आएंगे एक नई 'फिल्म' में नजर,  फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ मिलाया हाथ। 

अभिषेक बच्चन एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए प्रसिद्ध है। वह वरिष्ठ अभिनेताओं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पुत्र हैं। बच्चन ने तब खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, जिसमें ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर धूम (2004) शामिल था। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म 'घूमर' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म में एक्टर की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। वहीं अब अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। एक्टर ने अपनी अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ हाथ मिलाया है। शूजित सरकार को 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

अगले साल रिलीज होगी फिल्म हालांकि अभी शूजित सरकार ने इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं हाल ही में एक वेब पोर्टल के साथ बातचीत करते हुए शूजित सरकार ने बताया कि यह एक इमोशनल फिल्म है। मेरी कहानियां हमेशा जीवन से जुड़ी होती हैं और उनमें ह्यूमर भी होता है। मैंने हमेशा जीवन की यात्रा को मुख्य विषय मानकर अलग-अलग शैलियों के साथ प्रयोग करने का प्रयास किया है। फिलहाल फैंस शूजित सरकार की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन और शूजित सरकार को साथ काम करते हुए देखना काफी दिलचस्प होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स