सरकारी नौकरी का सुनेहरा मौका, दिल्ली में निकली कई पदों पर वैकेंसी।

सरकारी नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने नोटिफिकेशन जारी कर कई पदों पर वेकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए प्रोसेस 20 मार्च से शुरू हो जाएगी। जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2024 तय की गई है। अभियान के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए 102 प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अरदली/डाक चपरासी पदों पर भर्ती होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 27 साल के मध्य होनी चाहिए। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने से छूट दी गई है। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं। आवेदन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 20 मार्च 2024 से लेकर  18 अप्रैल 2024 तक है।   

 इस तरह करें अप्लाई, 
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। 
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
स्टेप 4: अब उम्मीदवार सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें। 
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें। 
स्टेप 7: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें। 
स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स