सामने आया कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट का शादी लुक। 

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शुक्रवार, 15 मार्च को गुड़गांव में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों के बीच शादी कर ली। कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने शादी की पहली तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरों में दोनों बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। 16 मार्च को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। कपल अपनी शादी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'गहरे नीले आकाश से सुबह की ओस तक... शुरू से अंत तक, हर अब और हर तब में, मेरे धड़क मैं भी बस तुम ही हो और हमेशा रहोगे।' पुलकित और कृति की शादी की तस्वीरों में दोनों को शाही अंदाज में फूलों की बौछार के बीच एंट्री करते देख सकते हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरों में कपल को खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस कृति ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था और वहीं एक्टर पुलकित ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी। बता दें कि एक्टर की शेरवानी बेहद खास है। दरअसल पुलकित की शेरवानी पर कईं मंत्र लिखे हुए थे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स