लक्षद्वीप के लोगों को होगा फायदा, सरकार ने 15 रुपये सस्ता किया पेट्रोल-डीजल। 

सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। हालांकि, कीमतों में यह कमी सिर्फ लक्षद्वीप में लागू हुई है। इंडियन ऑयल द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लक्षद्वीप के अँड्रॉट और कल्पेनी  आइसलैंड में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, लक्षद्वीप के कावारत्ती और मिनिकॉय आइसलैंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। नई दरें आज, शनिवार से लागू हो गई हैं।

लक्षद्वीप के लोगों को होगा फायदा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, 'पहले नेता आते थे और परिवार के साथ छुट्टी मनाकर चले जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले नेता हैं, जिन्होंने लक्षद्वीप वासियों को अपना परिवार माना है। यह मोदी की गारंटी है, जिसका भारत के सभी हिस्सों में रहने वाले लोगों को सुशासन के रूप में फायदा मिल रहा है। लक्षद्वीप के सभी आइसलैंड पर पेट्रोल डीजल की कीमत अब पेट्रोल के लिए 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लक्षद्वीप में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड 4 आइसलैंड पर पेट्रोल-डीजल सप्लाई करता है। ये कावारत्ती  मिनिकॉय , अँड्रॉट और कल्पेनी  हैं। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर 2 फीसदी वैट घटाया था। इससे राज्य को कीमतों पर डबल फायदा हुआ। शुक्रवार को हुई कटौती से पहले सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम 21 मई 2022 को यानी 22 महीने पहले घटाए गए थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स