दिल्ली में हुई भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग,  25 उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है संभव। 

दिल्ली के लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों की ओर अपनी तैयारियों जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अब एक-एक कर के अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं। अब इसी क्रम में भाजपा ने भी राजधानी दिल्ली में पार्टी के यूपी ईकाई के कोर ग्रुप की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि पार्टी इस बैठक के बाद यूपी के लिए कई नए उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। दिल्ली में होने वाली बैठक में माना जा रहा है कि भाजपा यूपी की बची हुई 25 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। बीते 2 मार्च की तारीख को भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत महेश शर्मा, एक्ट्रेस हेमा मालिनी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, रवि किशन जैसे कई नेताओं के नाम थे। 

गौरतलब है कि देशभर में जहां 543 सीटों के लिए 7 चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे, वहीं उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के लिए भी सभी 7 चरणों में वोटिंग होगी। नामांकन का पहला चरण 27 मार्च को शुरू होगा, मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस बीच, नामांकन का अंतिम चरण 14 मई को होगा, जिसके बाद 1 जून को मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषित होने की उम्मीद है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स