लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की राजनीति में एंट्री, बिहार की सियासत से सामने आयी बड़ी खबर।
पटना, बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि रोहिणी सारण सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात के संकेत भी दिए हैं। सारण की सीट से लालू परिवार के सदस्य लंबे समय से चुनाव लड़ते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कल आरजेडी की एक बैठक मे आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने सारण सीट से रोहिणी के नाम का प्रस्ताव रखा। रोहिणी के नाम पर सबकी सहमति है। बैठक मे सुनील सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में सारण की सीट और लालू परिवार को लेकर एक भावनात्मक रिश्ता जुडा हुआ है। ऐसे मे किसी दूसरे उम्मीदवार के नाम पर नहीं सोचा जा सकता है। इसके अलावा सुनील सिंह ने ये भी कहा कि किसी दूसरे स्थानीय उम्मीदवार (पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ) के नाम पर सारण मे राजद के अन्य स्थानीय नेताओं का सहयोग पार्टी को नहीं मिलेगा। इसलिए रोहिणी ही बेहतर विकल्प हैं।
















































































Leave Your Message