सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, माँ चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म।  

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर से खुशी आई है। गायक की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उनके पिता ने रविवार, 17 मार्च को सोशल मीडिया पर नवजात बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है।' मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। 

कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्दधू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके बाद सिद्दधू मूसेवाला के चाचा ने सिद्दधू की मां चरण कौर की प्रेगनेंसी की खबर के बारे में मीडिया को बताया था। साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि चरण कौर मार्च के महीने में बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद अब 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है। आईवीएफ तकनीक से दिया बच्चे को जन्म। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स