वेन्यू का हुआ खुलासा।, भारतीय टीम  साल के आखिर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा।   

भारतीय टीम इस साल के आखिर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 होगी। इस सीरीज़ के सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के किन-किन ग्राउंड्स पर खेले जाएंगे, ये सवाल बना हुआ था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट्स में पांचों टेस्ट के लिए वेन्यू का खुलासा कर दिया गया है। द ऐज  के मुताबिक सीरीज़ का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट एडिलेड में होगा, जो डे-नाइट होगा। फिर सीरीज़ का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मुकाबला, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा, मेलबर्न में खेला जाएगा। वहीं सीरीज़ का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा, जो न्यू ईयर टेस्ट होगा। पहला टेस्ट- पर्थ
दूसरा टेस्ट- एडिलेड (डे-नाइट)
तीसरा टेस्ट- ब्रिसबेन
चौथा टेस्ट- मेलबर्न (बॉक्सिंग डे)
पांचवां टेस्ट- सिडनी। 
हालांकि अभी शेड्यूल को लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं गई है। वहीं वेन्यू को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ कब होती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2023-25 के लिहाज से बहुत अहम होगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स