पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवोज सिंह सिद्धू 'आईपीएल 2024' के ज़रिए एक बार फिर कॉमेंट्री बॉक्स में करेंगे वापसी।  

कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर 2024 लोकसभा चुनाव से दूरी इख्तियार कर सकते हैं। सिद्धू ने पत्नी की खराब तबीयत के चलते लोकसभा का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के लिए 1983 से 1999 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। वह भारत के लिए ओपनिंग बैटर के रूप में खेला करते थे। इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट और 136 वनडे खेले।  टेस्ट की 78 पारियों में उन्होंने 42.13 की औसत से 3202 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा वनडे की 127 पारियों में सिद्धू ने 37.08 की औसत से 4413 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। 

आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब चंद दिन बाकी रह गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च शुक्रवार से होगी। पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस बार के आईपीएल में कॉमेंट्री के 'सरदार' कहा जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी होगी। सिद्धू को शानदार कॉमेंट्री के लिए जाना जाता है। वह कॉमेंट्री के दौरान अपनी अतरंगी बातों से दर्शकों का खूब मनोरंज करते हैं। लेकिन लंबे वक़्त से वह कई कारणों के चलते कॉमेंट्री से दूर थे। सिद्धू के कॉमेंट्री बॉक्स में लौटने की जानकारी 'स्टार स्पोर्ट्स' ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी। एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया कॉमेंट्री बॉक्स के सरदार नवजोत सिंह सिद्धू वापस आ गए हैं। सिद्धू की कॉमेंट्री पसंद करने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर काफी सुखद होगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स