रमजान में पूरा हुआ गौहर खान का ये बड़ा ख्वाब, पति और बेटे के साथ पहुंची मक्का-मदीना।
एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान इन दिनों अपने काम के साथ ही अपना मदरहुड भी एंजॉय कर रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का साथ अपनी लाइफ अपेडट शेयर करती रहती हैं। गौहर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी अच्छे से मैंनेज करती हैं। गौहर रमजान के पाक महीने में अपने बेटे जीहान और पति जैद दरबार के साथ सउदी अरब पहुंची हैं।
गौहर खान ने सउदी अरब से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उनके एयरपोर्ट से लेकर साऊदी तक पहुंचे की और वहां बिताए पलों की झलक देखने को मिली हैं। वीडियो में गौहर अबाया और हिजाब में नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- सुभान अल्लाह ! एक कपल के तौर पर हमने पेरेंट्स एक सफर सपना देखा था और अल्हम्दुलिल्लाह हमें ये मौका मिला। मदीना हमारे ज़ेहान के साथ अल्लाह इस सफर को सभी के लिए आसान और सफल बनाये आमीन। बता दें कि इससे पहले भी गौहर उमराह कर चुकी हैं। एक्ट्रेस 2022 में शादी के कुछ दिन बाद ही अपने पति जैद दरबार और फैमिली के साथ उमराह करने पहुंची थी। जहां से एक्ट्रेस कई तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा था- 'पति के साथ उमराह करने का मेरा सपना सच हो गया है। गौहर इस बार अपने बेटे जीहान को उमराह कराने ले गई हैं। उन्होंने अपने बेटे को पिछले साल 10 मई को अपने लाडले को जन्म दिया था। इस वक्त एक्ट्रेस का बेटा 9 महीने का है। रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। ऐसे में गौहर अपने बेटे और पति जैद दरबाद के साथ मदीने पहुंच गई हैं। फिलहाल अभी एक्ट्रेस ने उमराह नहीं किया है। मक्का जाकर गौहर और जैद अपने बेटे के साथ उमराह करेंगे।
















































































Leave Your Message