राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को दिए निर्देश, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्कूलों में पढ़ाई के घंटे करेगी कम।
भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत कई बड़े बदलाव होने हैं। नई शिक्षा नीति के मुताबिक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम करने की तैयारी में है। राज्य सरकार स्कूल शेड्यूल में बदलाव लागू करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूलों में एक सप्ताह में कुल 29 घंटे पढ़ाई होगी और सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5.5 घंटे के बीच कक्षायें संचालित की जाएंगी। महीने में हर दूसरे शनिवार कक्षायें संचालित की जाएंगी, जबकि दो शनिवार को अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस नियमावली के तहत प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है।
















































































Leave Your Message