टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश की टीम को एक और बड़ा झटका।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 22 मार्च से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण के नजरिए से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। मेजबान बांग्लादेश को इस सीरीज का आगाज होने से पहले एक बड़ा झटका अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। रहीम के दाहिने हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है, वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक उनकी जगह पर इस सीरीज के लिए किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुशफिकुर रहीम के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने की पुष्टि अपने आधिकारिक बयान में की जिसमें क्रिकबज के अनुसार बीसीबी की तरफ से जानकारी दी गई कि रहीम अंगूठे में फ्रैक्चर होने की वजह से इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मुशफिकुर को ये चोट दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी, जिसके बाद 18 मार्च को जब इसका एमआरआई कराया गया तो फ्रैक्चर की बात सामने आई। रहीम ने आखिरी वनडे मैच में 37 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी, जिसके बाद बांग्लादेश ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। अब टेस्ट सीरीज से उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
















































































Leave Your Message