एक विवाह ऐसा भी, लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बिहार के नेता बाहुबली ने '55 साल' की उम्र में की शादी।

बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 55 साल की उम्र मे दिल्ली की एक लड़की से कल मंगलवार को आनन-फानन मे शादी कर ली है।अशोक महतो की शादी का मकसद मुंगेर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना बताया जा रहा है। बता दें कि इस सीट से अभी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं। शादी करने के लिए अशोक महतो कल 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे। राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस चुनाव के लिहाज से 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार का भी अहम रोल है। यहां लोकसभा का टिकट पाने के लिए कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 55 साल की उम्र में शादी रचा ली है। आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में आपराधिक चेहरे काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने जिस लड़की से शादी की है उसका नाम कुमारी अनिता है। वह 46 साल की है और दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली है। मंगलवार को पटना जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के करौटा में मां जगदंबा स्थान मंदिर में उसकी शादी हुई है। अशोक महतो की शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे। अशोक महतो बिहार की मुंगेर सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसी स्थिति में अगर टिकट न मिले तो वह पत्नी को मैदान मे उतारने की सोच रहे हैं। अशोक का अभी सिर्फ इतना ही कहना है कि लालू यादव जब नाम का एलान कर देंगे तब बाकी चीजों की जानकारी दी जाएगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स