एल्विश यादव से जुड़े जहर की तस्करी के मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, दो और आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी। 

एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। 29 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत भी नहीं मिलती है। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही रेव पार्टियों में सांप और उसके जहर की तस्करी का मामला सुर्खियों में है। इस मामला में नोएडा पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही हैं। एक के बाद एक नई अपडेट मामले में सामने आ रही है। हाल में ही इस मामले में दो नई गिरफ्तारी की अपडेट सामने आई है। दिल्ली एनसीआर हरियाणा के कई फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में ये गिरफ्तारी की गई है।  

 एल्विश यादव से जुड़े सांप और उसके जहर की तस्करी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नोएडा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम ईश्वर और विनय है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज से आगे बढ़ रही है जो कई और लोगों की गिरफ्तारी की ओर संकेत कर रही है। पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश यादव का नाम भी लिया था और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया था। दावा किया गया था कि वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। एल्विश हाल ही में गुरुग्राम में सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) नाम के एक यूट्यूबर की पिटाई के लिए भी चर्चा में थे। बता दें, कोर्ट ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल अधिकारियों की ओर से खबर आई थी कि एल्विश यादव की जेल में पहली रात बेचैनी और मायूसी में गुजरी। बीते दिन उनको क्वारंटीन सेल से हाई सिक्योरिटी सेल में उन्हें शिफ्ट किया गया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स