प्रियंका चोपड़ा पति और बेटी संग पहुंची अयोध्या नगरी, परिवार के साथ करेंगी रामलला के दर्शन।   

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जनता वो बॉलीवुड के साथ -साथ हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रखी है। भारतीय हीरोइन प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। कई इवेंट्स में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस आज अयोध्या पहुंची हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी को लिए प्रियंका चोपड़ा रामलला की नगरी में पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा को अयोध्या एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल परिधानों में सजी नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी कैरी की थी। गोद में बेटी को लिए प्रियंका चोपड़ा गाड़ी में बैठती दिखीं। वहीं निक जोनस भी फ्लोरल कुर्ते में नजर आए। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां भी नजर आईं। इससे साफ हैं कि प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन पूरे परिवार के साथ करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। वो इससे पहले भी इस तरह सज-धजकर भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते नजर आ चुकी हैं। वो सभी हिंदू त्योहार भी धूम-धाम से मनाती हैं, फिर चाहे वो होली हो या दीवाली। विदेश में रहते हुए भी वो अपने कल्चर और संस्कार से जरा भी दूर नहीं हुई हैं। नए घर में जाने से पहले भी उन्होंने पूजा रखी थी। बेटी के जन्मदिन पर भी वो पूजा करते नजर आई थीं। अमेरिका वाले उनके घर में भी शानदार मंदिर बना हुआ है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स