थोड़ी देर में PMLA कोर्ट में केजरीवाल की पेशी, दिल्ली CM को लेकर रवाना हुई ईडी की टीम
थोड़ी देर में PMLA कोर्ट में केजरीवाल की पेशी, दिल्ली CM को लेकर रवाना हुई ईडी की टीम
शराब नीति से जुड़े इस मामले में आज दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पेशी है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जबरदस्त बवाल! पुलिस का लाठीचार्ज लगातार हंगामा जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) के संदीप पाठक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- हम लोगों को न्याय पूरा भरोसा है. सीएम केजरीवाल को न्याय मिलेगा. हमें राहुल गांधी का भी फोन आया था. सभी दल इसमें लगे हैं कि आगे बीजेपी से कैसे निपटना है. इस स्थिति के बाद एक-दो दिन में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. देश की जनता की जिम्मेदारी है कि कैसे आपातकाल से निपटा जाए. इस पूरे केस (अरविंद केजरीवाल के खिलाफ) में दिल्ली में पुलिस का इस्तेमाल हो रहा है। सारे नेताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है. पीएम मोदी के मन में नफरत और डर है। आतिशी को भी हिरासत में ले लिया गया है और जो मिल रहा है, उसे डिटेन कर लिया जा रहा है। दिल्ली के घर-घर में केजरीवाल पैदा होगा और बीजेपी को तानाशाही का जवाब मिलेगा. अन्याय का अंत सुनिश्चित है।
















































































Leave Your Message