कभी थे सीएम दावेदार, अब सांसदी के लिए वेटिंग लिस्ट में; बीजेपी हाईकमान से कैसे दूर हुए वरुण गांधी

कभी थे सीएम दावेदार, अब सांसदी के लिए वेटिंग लिस्ट में; बीजेपी हाईकमान से कैसे दूर हुए  वरुण गांधी 

2004 के बाद से यह पहली बार है जब वरुण और उनकी मां मेनका गांधी के टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. 2009 और 2014 में दोनों के नाम की घोषणा बीजेपी ने चुनाव से बहुत पहले ही कर दी थी। उत्तर प्रदेश में कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे वरुण गांधी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. यूपी के सियासी गलियारों में उनको लेकर 2 तरह की खबर लगातार आ रही है। 
   यूपी में बीजेपी ने 51 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन लिस्ट में अब तक वरुण गांधी का नाम नहीं आया है. वरुण पीलीभीत से सांसद हैं. कहा जा रहा है कि वरुण की वजह से ही उनकी मां मेनका का भी टिकट फंसा हुआ है। 

2004 के बाद से यह पहली बार है जब वरुण और उनकी मां मेनका गांधी के टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. 2009 और 2014 में दोनों के नाम की घोषणा बीजेपी ने चुनाव से बहुत पहले ही कर दी थी। 
चुनावी कैंपेन से भी दूर, आखिर ट्वीट 26 फरवरी को

वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी कैंपेन से दूर हैं. दिलचस्प बात है कि दोनों मां-बेटे काफी दिनों से सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं हैं. वरुण और मेनका ने आखिर ट्वीट 26 फरवरी को किया था।       

इतना ही नहीं, बीजेपी के मैं भी 'मोदी का परिवार' कैंपेन को भी दोनों नेताओं ने अपने अकाउंट पर शेयर नहीं किया है. वरुण गांधी के एक्स अकाउंट पर 12 लाख तो मेनका गांधी के एक्स अकाउंट पर करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं।                      

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स