45 करोड़ हवाला के जरिए गोवा ट्रांसफर हुए, केजरीवाल ही शराब घोटाले के किंगपिन..ED का कोर्ट में दावा

45 करोड़ हवाला के जरिए गोवा ट्रांसफर हुए, केजरीवाल ही शराब घोटाले के किंगपिन..ED का कोर्ट में दावा 

पीएमएलए कोर्ट में केजरीवाल मामले की सुनवाई शुरू हो रही है. वहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष भी सुनवाई होनी थी. लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।  
 इ डी ने कोर्ट को बताया कि शराब घोटाले में आरोपी कविता के बयान भी लिए गए हैं।  दर्ज बयानों के मुताबिक केजरीवाल ने कविता से मुलाकात की और उनसे कहा कि उन्हें दिल्ली शराब नीति पर मिलकर एक साथ काम करना चाहिए। 
ईडी ने कहा कि दो बार कैश का ट्रांसफर हुआ था. शराब घोटाले का आरोपी विजय नायर केजरीवाल के लिए काम कर रहा था. नायरर दरअसल केजरीवाल के घर के पास ही रह रहा था. वह केजरीवाल का करीबी था. वह दरअसल बिचौलिये की तरह काम कर रहा था. केजरीवाल ने दक्षिण लॉबी से रिश्वत मांगी थी. हमारे पास उनके खिलाफ रिश्वत मांगने के पुख्ता सबूत हैं। 
राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत को बताया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के किंगपिन (सरगना) हैं. ईडी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति के गठन में सीधे तौर पर शामिल थे. केजरीवाल ने रिश्वत लेने के लिए कुछ खासों लोगों का पक्ष लिया. अपराध की आय का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के गोवा चुनावों के लिए किया गया था। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स