बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को राजद आरजेडी ने मुंगेर से दिया टिकट, लालू प्रसाद यादव ने खुद दिया सिंबल। 

मंगलवार को ही 55 वर्षीय अशोक महतो ने दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली 46 वर्षीय अनीता देवी से पटना के मां जगदंबा देवी स्थान मंदिर में शादी रचाई थी। शादी करने के लिए अशोक महतो ने  50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे। उनकी शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे। उन्होंने खरमास में ही अपने से कई साल छोटी अनीता देवी से शादी रचा ली और फिर आशीर्वाद लेने लालू यादव से मिलने पहुंच गए। बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को राजद आरजेडी  ने मुंगेर से टिकट दिया है। खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी सिंबल दिया है। राबड़ी आवास पर अनीता देवी ने बीती रात लालू यादव से मुलाकात की थी। अशोक महतो की पत्नी को टिकट मिलने पर अब मुंगेर सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।  

अनीता देवी के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी और राजद सुप्रीमो ने उन्हें मुंगेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया। इनका मुकाबला सीधे एनडीए गठबंधन जदयू पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से होगा। हालांकि अभी तक जेडीयू ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं किए हैं। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि मुंगेर से ललन सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। वह बिहार के नवादा जेल में 17 साल की सजा काट चुके हैं। 2023 में एक बार फिर जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली अशोक महतो ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया था लेकिन वह जेल में एक लंबी सजा काटकर बाहर आए हैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ सकते थे। ऐसी स्थिति में टिकट न मिलने पर वह पत्नी को मैदान में उतारने की सोच रहे थे। चुनाव लड़ने के लिए बाहुबली महतो ने खरमास में दिल्ली के आर के पुरम की रहने वाली अनीता से पटना के एक मंदिर में शादी रचा ली।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स