आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर बोला हमला, साथ ही गिरफ़्तारी को लेकर किया बड़ा दावा।   

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा​ कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने एक भी सबूत अभी तक पेश नहीं किया। जिस शरत के बयान पर सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी ने गिरफ्तारी की, उसने बीजेपी को चंदे दिए। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आतिशी का दावा है कि केवल एक व्यक्ति अरविंदों फार्मा के शरत के कहने पर दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शुक्रवार को मंत्री आतिशी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के बाद कहा था कि दिल्ली सरकार पहले भी चल रही थी और चलती रहेगी। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे दिल्ली के सीएम हैं और दिल्ली के सीएम रहेंगे। किसी भी संवैधानिक प्रावधान के लिए उन्हें इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है। पूरा मंत्रिमंडल बरकरार है। प्रत्येक विभाग बरकरार है। आप सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली में दूसरे दिन भी जारी है। 

शनिवार को भी शहीद पार्क में आप के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और बीजेपी के शीर्ष नेताओं का पुतला जलाएंगे। दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की ओर से नौ समन जारी होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का पूछताछ में शामिल न होने के बाद जांच एजेंसी ने गुरुवार देर शाम को उनके आवास पर10वां समन लेकर पहुंची। ईडी ने सीएम से कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ईडी मुख्यालय ले आई। शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली के सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स