कंगना रनौत ने दिया अपनी वेडिंग ड्रेस का ऑर्डर, क्या अब होगीं बॉलीवुड क्वीन की शादी।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 23 मार्च, 1987 को हिमाचल प्रदेश के मनाली में जन्मी अभिनेत्री ने अपने बल पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री को बचपन से ही अभिनय की दुनिया में आन की रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर 16-17 की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं फैंस को ये जानने की भी काफी एक्साइटमेंट है कि एक्ट्रेस शादी कब कर रही हैं। वहीं अब लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल रूमर्स फैले हुए हैं कि बॉलीवुड की ‘क्वीन’ जल्द ही शादी करने वाली हैं।
एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया कि था की वह हमेशा अपना खुद का परिवार बनाने का सपना देखती है और 5 साल के पीरिड में शादी करना चाहती है। उन्होंने कहा था हर लड़की अपनी शादी और परिवार बसाने का सपना देखती है। मैं पूरी तरह से फैमिली पर्सन हूं, यह मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं और एक परिवार बनाना चाहती हूं और यह पांच साल से पहले हो जाएगा। यह अरेंज और लव मैरिज का ब्लेंड हो तो अच्छा रहेगा। एक रिपोर्ट काफी वायरल हो रही है जिसके मुताबिक कंगना रनौत अपनी शादी का जोड़ा बनवा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फैशन इंडस्ट्री के एक डिजाइनर से अपनी वेडिंग ड्रेस तैयार करवा रही हैं हालांकि ये डिजाइनर ज्यादा फेमस नही है। कंगना किस्से शादी कर रही हैं इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं इस खबर पर कंगना रनौत की ओर से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि इन रिपोर्ट्स ने नेटिज़न्स के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ी दी है।
















































































Leave Your Message