अपने 17 साल के आईपीएल करियर में धोनी ने कई बड़े 'रिकॉर्ड्स' किये अपने नाम। 

महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं।  अपने तकरीबन 17 सालों के आईपीएल करियर में धोनी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में टॉप पर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ज्यादा रन आउट किए हैं। साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंप्मिंग करने वाले विकेटकीकरों में टॉप पर हैं। इस तरह आंकड़ें बताते हैं कि धोनी के नाम आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं। साथ ही बतौर बल्लेबाज भी आईपीएल में धोनी के आंकड़ें लाजवाब हैं। अब तक धोनी ने आईपीएल के 251 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 135.92 की स्ट्राइक रेट और 38.79 की एवरेज से 5082 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में धोनी के नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं। जबकि सर्वाधिक स्कोर 87 रन है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धोनी ने 2 कैच पकड़े, जबकि 1 बल्लेबाज को रनआउट किया। बताते चलें कि धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है। हालांकि, अब धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की जगह युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स