गुजरात में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, दो उम्मीदवारो ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार।  

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रंजन भट्ट और भीकाजी ठाकोर ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार। दोनों ही उम्मीदवारों ने शनिवार 23 मार्च को निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक, वडोदरा लोकसभा सीट से इस बार भी टिकट पाने वाली मौजूदा सांसद रंजन भट्ट ने घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। भाजपा के कुछ वर्गों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध हुआ, जिसके तुरंत बाद साबरकांठा से पार्टी के उम्मीदवार भीकाजी ठाकोर ने भी चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई। रंजन भट्ट ने एक्स पर लिखा, “मैं रंजनबेन धनंजय भट्ट निजी कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं। भट्ट को वडोदरा लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के बीजेपी के फैसले की आलोचना करते हुए शहर के कई स्थानों पर बैनर लगने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह फैसला किया है। भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुशी जताई थी। वडोदरा से तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में रंजनबेन भट्ट के नाम की घोषणा के बाद भाजपा की राष्ट्रीय महिला शाखा की उपाध्यक्ष ज्योतिबेन पंड्या ने पार्टी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात की 26 लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान होगा। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में यहां की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स