अन्नामलाई की अगुवाई में बीजेपी, क्या जीत पाएगी 'तमिल नाडु'?
पिछले 2-3 सालों से, तमिलनाडु की सियासत में, जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है, वह है अन्नामलाई कुप्पुस्वामी। 39 उन्तालीस साल के इस युवा नेता और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को हम के.अन्नामलाई के नाम से बेहतर जानते हैं। पिछले कुछ महीनों में अन्नामलाई ने तमिलनाडु की सियासत में जो चर्चा बटोरी है, वह शायद ही किसी और सियासी लीडर ने बटोरी होगी। एक ऐसे सूबे में जहां 2019 के लोकसभा चुनावों में BJP को महज 3.66 छियासठ फीसदी वोट मिले थे, जिसके बाद आज वहां पार्टी, दूसरे नंबर की दावेदारी पर दावा ठोक रही है। बीजेपी ने तमिलनाडु में हाल-फिलहाल जो हलचल मचाई है, उसके पीछे यह पूर्व IPS अफसर ही है। सूत्रों का कहना है की अन्नामलाई आगामी लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु में बीजेपी के सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। तमिल, अंग्रेजी, कन्नड़ और हिंदी का अच्छा-खासा ज्ञान रखने वाले अन्नामलाई की गिनती तेज-तर्रार पुलिस अफसरों में होती थी। यहां तक कि जिन इलाकों में बतौर पुलिस अफसर उनकी तैनाती होती थी, वहां के लोग भी उन्हें काफी पसंद करते थे। मई 2019 में पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद, उन्होंने अगस्त 2020 में बीजेपी ज्वाइन की और उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 9 जुलाई 2021 को बीजेपी ने उन्हें पूरे सूबे की कमान दे दी और उसके बाद अन्नामलाई ने तमिलनाडु में पार्टी की जड़ें जमाने के लिए पूरा ज़ोर लगा दिया। अन्नामलाई तमिलनाडु में बीजेपी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पिछले साल जुलाई में 'एन मन, एन मक्कल' (मेरी भूमि, मेरे लोग) यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी। अन्नामलाई की अगुवाई में यह यात्रा जहां से गुजरी, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में तमिलनाडु में अन्नामलाई की 'एन मन, एन मक्कल' यात्रा का समापन हुआ। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्नामलाई ने पार्टी के भीतर अपनी पहचान किस हद तक मजबूत कर ली है। कार्यक्रम के दौरान अन्नामलाई जब लोगों को संबोधित करने के लिए गए, तो अपने प्रदेश अध्यक्ष के लिए लोगों का यह प्रेम देखकर PM मोदी काफी खुश नजर आए और उन्होंने मंच पर अपने बगल में बैठे अन्नामलाई की पीठ कई बार थपथपाई। अन्नामलाई ने जो मेहनत की है, उसका नतीजा किस हद तक निकलता है, यह आने वाले कुछ महीनों में पता चल जाएगा।
















































































Leave Your Message