अभिनेत्री तापसी पन्नू और बॉयफ्रेंड मैथियास बोय ने उदयपुर में की शादी, हल्दी और कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें हुई वायरल।  

बॉलीवुड में  'बेबी', 'पिंक', 'मनमर्जियां', 'डंकी' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोय से शादी कर ली है।  दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। वैसे दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं। हल्दी-कॉकटेल जैसे फंक्शन्स की तस्वीरें जरूर सामने आई हैं। जिन्होंने इस बज को और हवा दे दी है। बताया जा रहा है कि तापसी पन्नू और मैथियास बोय दोनों शनिवार को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के फंक्शन बुधवार को शुरू हुए। समारोह में उनके परिवार के लोगों के साथ ही करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के फंक्शन्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तापसी पन्नू और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास बोय भले ही नजर नहीं आ रहे, लेकिन दोनों के दोस्त और परिवार के सदस्य एक साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें तापसी पन्नू की बहन शगुन और कजिन इवानिया पन्नु नजर आ रही हैं। सभी पीले आउटफिट्स में कमाल के लग रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर सामने आई है, जो एक्ट्रेस की कॉकटेल पार्टी की बताई जा रही है। इस तस्वीर को तापसी के को-एक्टर पावेल गुलाटी ने शेयर किया है, जिसमें सभी टिमटिमाके शिमरी कपड़ों में दिख रहे हैं। एक्टर अभिलाश थापलियाल भी इन तस्वीरों में छाए दिखे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स