केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास, आम आदमी पार्टी और बीजेपी है आमने-सामने।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में गिरफ्तार मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़कों पर है। वो लगातार ईडी और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आज आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है लेकिन आप के इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली सरकार का कोई मंत्री शामिल नहीं होगा। केवल दिल्ली संगठन के कार्यकर्ता और नेता इसमें शामिल होंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दूसरी तरफ बीजेपी ने भी अब दिल्ली के सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेता आज दिल्ली सचिवालय तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने जा रहे हैं। बीजेपी की मांग है कि केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इस बीच ईडी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल पूछताछ के दौरान सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने सात लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सात, लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी की है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हमने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री आवास के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 पहले से लागू है और किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की योजना का ऐलान किया था। राय ने यह भी कहा था कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
















































































Leave Your Message