भारतीय जनता पार्टी ने जारी की कैंडिडेट की छठी लिस्ट, जाने किसको मिला मौका।   

भारतीय जनता पार्टी  ने मंगलवार 26 मार्च को अपने कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी की। बीजेपी की इस कैंडिडेट लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट में करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। दौसा से बीजेपी ने कन्हैयालाल मीणा को टिकट दिया है। वहीं मणिपुर की इनर मणिपुर सीट से बीजेपी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है। बीजेपी ने करौली धौलपुर से डॉ. मनोज राजौरिया का टिकट काटकर इंदू देवी जाटव को टिकट दिया है। इससे पहले बीजेपी ने 24 मार्च को कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। उम्मीदवारों की इस सूची में यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम थे। इस कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अभिनेत्री कंगना रनौत का रहा। बीजेपी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 26 मार्च को ही गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की भगवानगोला विधानसभा सीट से भास्कर सरकार और बारानगर से सजल घोष को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही कर्नाटक की शोरापुर आरक्षित विधानसभा सीट से नरसिंहनायक को उम्मीदवार घोषित किया है। पी की पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी का टिकट कटना भी एक चौंकाने वाला फैसला रहा। वरुण गांधी की जगह पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे इतर हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से पूर्व कांग्रेस नेता नवीन जिंदल को उतारा गया है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स