देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने पति संग खेली खूब होली,  एक दूसरे को लगाया जमकर गुलाल।

टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया की मशहूर गोपी बहू यानी 'देवोलिना भट्टाचार्जी' हर त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। ऐसे में होली का त्योहार भी एक्ट्रेस ने अपने पति शाहनवाज संग खूब हुड़दंग के साथ मनाया। देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने होली सेलिब्रेशन की झलकियां हाल ही में फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस रंगों में सराबोर नजर आ रही हैं। देवोलिना अपने पति के साथ जमकर होली खेलते हुए देख सकते हैं। कपल इस पल को काफी एंजॉय करता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों के चेहरा गुलाल से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं देवोलीना इस दौरान अपने आउटफिट से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट कलर का सूट पहने और मल्टीकलर की चूड़ियों के साथ ईयररिंग्स पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के इन फोटोज पर फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। वह इन फोटो को जमकर लाइक भी कर रहे हैं और इन पर उनके खूब कमेंट भी आ रहे हैं। वहीं इससे पहले भी देवोलीना ने छोटी होली पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो रंग-गुलाल उड़ाती हुई नजर आई थीं। इन तस्वीरों में देवोलीना पर्पल कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने बंगाली बाला दिख रही थीं, फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक खूब पसंद आया था। देवोलिना ने खूब जमकर अपने पति के साथ होली का त्यौहार मनाया। दोनों के इस अंदाज़ को लोग काफी ज़्यदा पसंद क्र रहे है।   

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स