दिल्ली शराब घोटाले केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, अर्जी पर कल कोर्ट में होगी सुनवाई। 

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में तुरंत सुनवाई करने की अपील की थी जिसपर कल यानी 27 मार्च को सुनवाई होगी। अपनी गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और 22 मार्च, 2024 को ट्रायल कोर्ट की ओर से पारित रिमांड के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल की दलील है कि गिरफ्तारी और रिमांड के आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत ईडी की हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। इसे लेकर केजरीवाल ने कोर्ट से रविवार 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की थी जिसपर अब 27 मार्च को सुनवाई होगी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की कार्रवाई और कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे हैं। कल यानी 27 मार्च को इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ करेगी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही घोषणा की थी कि कुछ भी हो जाए वो सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। अब केजरीाल ईडी की हिरासत से ही सरकार चला रहे हैं। शहर के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों के लिए दवाएं और टेस्ट्स उपलब्ध हों। मंत्री ने कहा, केजरीवाल के नवीनतम निर्देशों से पता चलता है कि हिरासत में होने के बावजूद वह हमेशा दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स