शिवसेना यूबीटी ने जारी की उम्मीदवारो की सूची, जाने किसको मिला टिकट।    

लोकसभा चुनाव के लिए  शिवसेना यूबीटी ने उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सके साथ ही पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर जारी सस्पेंस खत्म कर दिया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम जिस जगह से टिकट मांग रहे थे, शिवसेना ने वहां से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। शिवसेना ने बुलढाणा से नरेंद्र खेडकर, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, परभणी  लोकसभा सीट से संजय जाधव, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, सांगली से चंद्रहार पाटिल और हिंगोली सीट से नागेश पाटिल को मैदान में उतारा है। इसके अलावा संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धारशीव सीट से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नाशिक से राजाभाऊ वाजे,रायगड से अनंत गीते, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राऊ, और ठाणे से राजन विचारे को टिकट मिला है। वहीं, उत्तर पूर्वी मुंबई से संजय दिना पाटिल और नार्थ वेस्ट मुंबई से अमोल कार्तिकर पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा पर पांच चरणों में वोटिंग होगी। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस और एनडीए में सीधा मुकाबला होना है। यहां शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-शरद पवार और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, एनडीए में शामिल शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार और बीजेपी मिलकर चुनाव लडे़ंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स