बिग बॉस 17 में एक दूसरे के जानी 'दुश्मन' बने अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का दिखा 'दोस्तानां'।   

हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इस साल भी एक होली पार्टी होस्ट की थी। इस होली पार्टी में टीवी के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स भी होली बैश में नजर आए, जिसमें ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल समेत कई स्टार्स नजर आए। इस बीच समर्थ और अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 17 में एक दूसरे के जानी दुश्मन बने अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का होली पार्टी में काफी दोस्तानां दिखा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं एक्स और प्रेसेंट बॉयफ्रेंड का ऐसा याराना देख ईशा मालवीय का रिएक्शन भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उस वीडियो में अभिषेक और समर्थ एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों सेम स्टेप कर खूब एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं साइड में खड़ी ईशा मालवीय दोनों को देख स्माइल देती नजर आ रही हैं। अभिषेक और समर्थ का डांस देख ऐसा लग रहा है मानों ये दोनों कितने पक्के दोस्त हों।  लुक की बात करें तो इस होली पार्टी के लिए ईशा मालवीय ने व्हाइट अनारकली सूट पहना हुआ था।  इस इंडियन लुक में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं समर्थ जुरेल ने ब्लैक शर्ट और डेनिम में नजर आए। वहीं अभिषेक कुमार येलो शर्ट के साथ व्हाइट सेंडो में काफी हैंडसम लगे। बता दें कि बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल की ईशा मालवीय को लेकर काफी लड़ाई देखने को मिली थी।  दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते थे. शो में एक बार तो अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ तक जड़ दिया था. हालांकि अब शो खत्म होने के बाद तीनों के बीच सब नॉर्मल हो गया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स