भारतीय टीम के खिलाडी शुभमन गिल को बड़ा झटका, स्लो ओवर रेट का लगा जुर्माना। 

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन​ गिल आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। पहला मैच तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत लिया था लेकिन दूसरे में सीएसके के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ये हार भी कोई छोटी नहीं है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को पूरे 63 रन से हराया है। हार के बाद भी शुभमन गिल की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इस बीच अब उन पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगाया गया है। 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया है। निर्धारित समय के भीतर उनकी टीम मंगलवार को ओवर नहीं डाल पाई थी, इसलिए उन पर जुर्माना लगाया गया है। उन पर कुल मिलाकर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। शुभमन गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि टॉस के वक्त शायद हड़बड़ी में उनके मुंह से पहले निकला कि वे बल्लेबाजी करना चाहते हैं, लेकिन उसे उन्होंने तुरंत ठीक किया और कहा कि वे पहले गेंदबाजी करेंगे। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली और निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बना दिए। रन लगातार बन रहे थे, इसलिए रणनीति बनाने और गेंदबाजों के बदलाव में शुभमन गिल को थोड़ा वक्त ज्यादा लग गया। सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में गुजरात ने 30 गज के घेरे के बाहर केवल 4 ही खिलाड़ी लगाए थे। ये भी नियम के तहत किया गया था। यही कारण रहा कि उन्हें स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स