सुनीता केजरीवाल ने किया दावा, अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। 

आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल सीएम पद नहीं छोडे़ंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को यानि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। बता दें कि सुनीता, अरविंद केजरीवाल से मिलने ईडी के ऑफिस भी गई थीं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रही है लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। इन पैसों के लिए सिसोदिया समेत विभिन्न नेताओं के घर पर रेड पड़ी है। जिसमे केजरीवाल का नाम भी शामिल है। अब सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी को दी है। सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि मंगलवार की शाम वह अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। केजरीवाल को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 2 साल में ईडी ने 250 से ज्यादा रेड की है। वो पैसा ढूंढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं मिला। हमारे घर रेड में मात्र 70 हजार रुपये मिले। केजरीवाल देश को बताएंगे की ये पैसा कहां है और इसका सबूत भी देंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स