प्रॉपर्टी खरीदना हुआ मुश्किल, लगभग 31 फीसदी का आया उछाल।  

भारत में घरों की कीमतें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने पैसा बचाने के लिए अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी में निवेश करना शुरू कर दिया है। इसके चलते अभी बन रहे घरों की कीमत में भी सालाना आधार पर लगभग 31 फीसदी का उछाल आ गया है। देश के 13 बड़े शहरों में सस्ते मकानों की कीमतें भी तेजी से ऊपर जा रही हैं। साल 2024 में भी जनवरी से लेकर मार्च तक कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन 13 बड़े शहरों में लोग अब सस्ते घरों की तलाश में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की ओर भाग रहे हैं। इस वजह से फिलहाल प्रॉपर्टी की कीमत लगातार बढ़ रही है। इस साल जनवरी से मार्च के बीच ही कीमतें 7.8 फीसदी बढ़ चुकी हैं।  नोएडा में 7.1 फीसदी, ग्रेटर नोएडा में 6.1 फीसदी और मुंबई में 5.7 फीसदी कीमतें बढ़ी हैं।  इन शहरों में प्रॉपर्टी के कीमतें सबसे तेजी से बढ़  रही हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट की कीमतें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.3 फीसदी बढ़ी थीं.अभी तक घर खरीदने वालों की प्राथमिकता रेडी टू मूव प्रॉपर्टी होती थी। अंडर कंस्ट्रक्शन घरों में पैसा लगाने से वो बचा करते थे। ऐसी प्रॉपर्टी पर ज्यादातर लोग निवेश के हिसाब से ही पैसा लगाया करते थे। मगर, अब ट्रेंड बदल रहा है। साल 2023 में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।  इसका असर अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर भी दिखा है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स