बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव जेल से बहार आने के बाद 'सिद्धिविनायक मंदिर' में टेका माथा।  

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव  को इस महीने की शुरुआत में सांपों के जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया था। कईं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एल्विश ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं। एक हफ्ते बाद 50,000 के जमानत बांड पर यादव को जमानत मिल गई थी। एल्विश यादव खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले उनका यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ झगड़े का वीडियो खूब वायरल हुआ था। हालांकि बाद में दोनों की सुलह भी हो गई। लेकिन इसके बाद एल्विश एक और मुश्किल में फंस गए। वहीं जेल से बाहर आने के बाद यूट्यूबर ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका। एल्विश यादव ने बुधवार को अपने इंस्टा स्टोरी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने की तस्वीर शेयर की थी। फोटो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ मंदिर के अंदर बप्पा की शरण में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एल्विश व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाल रंग का वस्त्र भी लिया हुआ था। एल्विश के हाथो में नारियल भी दिख रहा है।
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स