आईपीएल 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बिच खेला जाएगा, गेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी।

आईपीएल 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बिच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन जयपुर में होगा। राजस्थान ने इस सीजन के अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। वहीं दिल्ली को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के लिए इस मुकाबले में भी जीत आसान नहीं होगी। राजस्थान के लिए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। यशस्वी राजस्थान के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अभी तक खेले 38 आईपीएल मैचों में 1196 रन बनाए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ महज 12 गेंदों में 24 रन बना दिए थे। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ के खिलाफ शानदार बैटिंग की थी। उन्होंने नाबाद 82 रन बनाए थे। संजू की इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल। वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शाई होप कमाल दिखा सकते हैं। वे अनुभवी बल्लेबाज हैं. होप ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 33 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे। शाई होप का यह डेब्यू आईपीएल सीजन है। लेकिन वे इंटरनेशनल क्रिकेट में और घरेलू मैचों में कमाल दिखा चुके हैं। होप ने 28 टी20 मैचों में 509 रन बनाए हैं।  वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल दिखा सकते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स