राहा कपूर एक साल की उम्र में बनेगी 'सबसे छोटी' और 'सबसे अमीर' स्टार किड।  

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में से एक है, इन दोनों ने  बॉलीवुड की कई फिल्मो में एक साथ काम किया है। इनदोनो की एक बेटी भी है। जिसका नाम 'राहा कपूर' है, राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। राहा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। एक साल की राहा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं राहा कपूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन भी बनने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर छोटी सी बच्ची के पास इतने पैसे कैसे आए। दरअसल, राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर से स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला उपहार में देने वाले हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं। दोनों ने इस नए घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है। अब कपल अपने नए घर में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स