माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हुई मौत, आज सुबह होगा पोस्टमॉर्टम। 

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। बांदा जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट  बताया गया है। अब मुख्तार की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी जिलों में पुलिस का पहरा बढ़ गया है। यूपी पुलिस ने मऊ और बांदा समेत कई जिलों में फ्लैग मार्च किया। 

मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उसके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाज़ा गया था। मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम आज सुबह किया जाएगा। इसमें तीन डॉक्टरो का पैनल शामिल होगा जो मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम करेगा। इनमें एक कार्डियोलॉजी, एक सर्जन, एक फिजिशियन मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम करेंगे। वहीं उनके बेटे उमर अंसारी बांदा पहुंच चुके हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स